देवधार रेंज में ईको टूरिजम पार्क विकसित करने की मांग
चकराता वन प्रभाग अंतर्गत देवधार रेंज स्थित टोंस नदी किनारे क्षेत्रवासियों ने ईको टूरिजम पार्क विकसित करने की मांग की है। मामले में स्थानीय जन...

त्यूणी। हमारे संवाददाता
चकराता वन प्रभाग अंतर्गत देवधार रेंज स्थित टोंस नदी किनारे क्षेत्रवासियों ने ईको टूरिजम पार्क विकसित करने की मांग की है। मामले में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने डीएफओ के नाम पत्र भेजा है।
प्रेषित पत्र के माध्यम से स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने बताया कि देवधार रेंज वन परिसर के समीप टौंस नदी किनारे विभाग की खाली पड़ी भूमि पर्यटन के लिहाज से बहुत ही खुबसूरत है। यदि इस स्थान पर ईको टूरिजम पार्क विकसित किया जाए, तो विभाग को राजस्व प्राप्ति के साथ क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने डीएफओ से जल्द मांग पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्रवासियों के हक में मांग पर कार्रवाही का अनुरोध किया है। पत्र भेजने वालों में प्रधान सीमा देवी, कृष्णा, उर्मिला देवी, बनिता, सुनीता शर्मा, रमेश कुमार, कांतिराम नौटियाल, जोगिन्दर, ममता चौहान, प्रीति राणा, सुभद्रा शर्मा, जगदीश आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


