त्यूणी में को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा खोलने की मांग

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

त्यूणी में को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा खोलने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया है। उन्होंने...

त्यूणी में को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा खोलने की मांग

त्यूणी। हमारे संवाददाता

त्यूणी में को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा खोलने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के हक में सहकारिता मंत्री से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

सहकारिता मंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन में स्थानीय जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बताया कि त्यूणी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पचास से अधिक राजस्व गांव और तीस से अधिक खेड़े मजरे आते हैं। लेकिन, यहां को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा न होने से किसान परेशान हैं। किसानों को आलू, मटर, बींस और अन्य बेमौसमी सब्जियों के लिए बीज और खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से को- ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से किसानों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है। बताया कि इससे पहले भी कई बार यहां शाखा खुलवाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने सहकारिता मंत्री से क्षेत्रवासियों के हक में जल्द मांग पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान सुभद्रा शर्मा, कृष्णा, सीमा, सीता, प्रीति राणा, जगदीश, नवीन जोशी, रचना शाह, ममता चौहान, बनीता, सुनीता शर्मा, विक्रम पंवार, प्रवीण राणा आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।