त्यूणी में को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा खोलने की मांग
जौनसार-बावर की सीमांत तहसील त्यूणी में को ऑपरेटिव बैंक की खाखा खोलने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत...

त्यूणी। हमारे संवाददाता
त्यूणी में को-ऑपरेटिव बैंक की खाखा खोलने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
सहकारिता मंत्री को भेजे ज्ञापन में स्थानीय जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बताया कि त्यूणी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पचास से अधिक राजस्व गांव और तीस से अधिक खेड़े मजरे आते हैं। किसानों को आलू, मटर, बीन्स और अन्य बेमौसमी सब्जियों के लिए बीज, खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार को को- ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से किसानों के लिए कई योजनाओं का संचालन करता है। लेकिन सीमांत तहसील त्यूणी में बैंक की सुविधा नहीं होने के कारण किसानों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान सुभद्रा शर्मा, कृष्णा, सीमा, सीता, प्रीति राणा, जगदीश, नवीन जोशी, रचना शाह, क्षेपं सदस्य जोगिंद्र, ममता चौहान, बनीता, सुनीता शर्मा, विक्रम पंवार, प्रवीण राणा आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


