ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरविद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग

विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग

क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था की ओर जन प्रतिनिधियों ने ऊर्जा निगम का ध्यान खींचा है। उन्होंने अवर अभियंता को ज्ञापन प्रेषित कर बदहाल व्यवस्था में सुधार की मांग की...

विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 18 Jan 2020 04:34 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिया। हमारे संवाददाताक्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था की ओर जन प्रतिनिधियों ने ऊर्जा निगम का ध्यान खींचा है। उन्होंने अवर अभियंता को ज्ञापन प्रेषित कर बदहाल व्यवस्था में सुधार की मांग की है। प्रेषित ज्ञापन में जन प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र में ऊर्जा निगम की लचर सेवाओं के चलते विद्युत व्यवस्था बदहाल है। मौसम खराब होने, बारिश या हवा चलने के साथ ही क्षेत्र में बत्ती गुल हो जाती है। बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द विभाग ने क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो क्षेत्रवासी ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन को विवश होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी। ज्ञापन भेजने वालों में पूर्व प्रधान मोहन शर्मा, सतपाल राय, मान सिंह, चमन निराला, चतर सिंह, संतन सिंह, नरेश, नारायण सिंह, रमन, नितीश, विनोद कुमार, महेन्द्र, सियाराम आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें