ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरलोरली अस्टाड़ मार्ग ठीक करने की मांग

लोरली अस्टाड़ मार्ग ठीक करने की मांग

चैईता बैंड से लोरली अस्टाड़ मोटर मार्ग विभागीय अनदेखी का दंश झेल रहा है। विभागीय अनदेखी के चलते मार्ग खस्ताहाल बना हुआ है। इससे मार्ग पर सफर...

लोरली अस्टाड़ मार्ग ठीक करने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 24 Feb 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिया। हमारे संवाददाता

चैइता बैंड से लोरली अस्टाड़ मोटर मार्ग खस्ताहाल स्थिति में है। इससे मार्ग पर सफर जोखिमभरा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने लोनिवि से जल्द मार्ग के सुधारीकरण की गुहार लगाई है।

कालसी विकासखंड अंतर्गत लोनिवि साहिया ने चेईता बैंड से लोरली अस्टाड़ मोटर मार्ग का निर्माण कराया था। मार्ग बनने से नरायाल, लोरली, अस्टाड़, कोथी, ढकियारना, होड़ा, मंगरौली सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को लाभ भी मिला। लेकिन, मार्ग निर्माण के बाद से विभाग से मार्ग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।स्थानीय निवासी पुरण सिंह, बालम चौहान, वीरेन्द्र सिंह आदि का कहना है कि मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इतना ही नहीं, बरसात के दौरान आया मलबा भी मार्ग पर जगह-जगह पड़ा है।लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि जल्द मार्ग पर गड्ढों का भरान कराया जाएगा। साथ ही, जेई को मलबा साफ कराने के निर्देश भी दिए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें