चकराता में खुले अग्निशमन केंद्र
चकराता बाजार में अग्निशमन केंद्र की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजा है। व्यापारियों का कहना है कि जौनसार बावर क्षेत्र में कोई अग्निशमन केंद्र नहीं है, जिससे आपात स्थिति में देरी होती है। त्यूणी से चकराता तक पहुंचने में तीन से चार घंटे लगते हैं।

चकराता बाजार में अग्निशमन केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन प्रेषित कर इस ओर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि किसी भी आपात स्थिति में यहां फायर ब्रिगेड को पहुंचने में विलंब होता है। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने बताया कि 450 वर्ग हेक्टेयर में फैले जौनसार बावर क्षेत्र में एक भी अग्निशमन केंद्र नहीं है। त्यूणी में एक वाहन तैनात किया गया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए अपर्याप्त है। भौगोलिक परिस्थितियों के चलते त्यूणी से चकराता क्षेत्र के गांवों तक पहुंचने में तीन से चार घंटे लग जाते हैं।
यहां कई बार आग लगने की छोटी, बड़ी दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें करोड़ों का नुकसान हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


