नागथात में 108 आपातकाली सेवा केंद्र खोलने की मांग

Feb 11, 2026 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

कालसी,संवाददाता। कालसी ब्लॉक के खत बहलाड व कोरू के लोगों ने महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड देहरादून को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन

नागथात में 108 आपातकाली सेवा केंद्र खोलने की मांग

कालसी ब्लॉक के खत बहलाड व कोरू के लोगों ने महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में उन्होंने नागथात में 108 आपातकालीन सेवा का केंद्र खोलने की मांग की है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चौहान, गोपाल सिंह, सोमपाल सिंह, दिनेश चौहान, बारू सिंह, अनिल सिंह, शूरवीर सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र दुर्गाम पहाड़ी क्षेत्र है। जहां पर चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है। अचानक दुर्घटना घटने या बीमार होने पर घायल और बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक ले जाने में समय लगता है। जब तक विकासनगर क्षेत्र से 108 आपात सेवा घटनास्थल तक पहुंचती है तब तक काफी देर हो जाती है।

स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर 50- 60 किलोमीटर दूर ले जाने में ढाई से तीन घंटे लग जाते हैं। लोगों का कहना है कि नागथात 80- 90 गांवों का गांव का केंद्र बिंदु है। अगर नागथात में 108 का आपातकालीन केंद्र बन जाता है तो घायल व मरीज को विकासनगर उपजिला चिकित्सालय व हायर सेंटर पहुंचने में समय बच जाएगा ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।