ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगर अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से एक महिला की मौत, होटल का गार्ड गंभीर घायल

अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से एक महिला की मौत, होटल का गार्ड गंभीर घायल

हरबर्टपुर देहरादून हाईवे पर शुक्रवार देर रात को आंधी तूफान के दौरान दो अलग अलग दुर्घटनों में अज्ञात वाहनों की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी। जबकि एक होटल का गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात...

 अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से एक महिला की मौत, होटल का गार्ड गंभीर घायल
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 11 May 2019 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे टक्कर मारने के बाद वाहन हुए फरार विकासनगर। कार्यालय संवाददाताहरबर्टपुर- देहरादून हाईवे पर शुक्रवार देर रात को आंधी तूफान के दौरान दो अलग अलग दुर्घटनों में अज्ञात वाहनों की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी। जबकि एक होटल का गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात को जस्सोवाला चौक पर एक महिला सामान खरीदकर घर जा रही थी। तभी देहरादून से हरबर्टपुर की ओर आ रहे एक वाहन ने महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे महिला को गंभीर चोटें आयी। महिला को स्थानीय लोगों ने सीएचसी सहसपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। लांघा तिराहे पर ड्यूटी पर जा रहे सेलाकुई के एक होटल के गार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। घायल को देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है।देर शाम जब आंधी तूफान चल रहा था तब दुना देवी 40 वर्ष पत्नी लखननाथ निवासी संपेरा बस्ती जस्सोवाला सामान लेकर करीब साढ़े आठ बजे अपने घर जा रही थी। तभी देहरादून की ओर से तेज गति से हरबर्टपुर की ओर आ रहे अज्ञात वाहन ने दुनी देवी को टक्कर मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल दुनी देवी को सीएचसी सहसपुर उपचार के लिए ले गये। जहां दुनीदेवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मृतक महिला के शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। दूसरी घटना में सेलाकुई स्थित एक होटल का गार्ड गोपाल निवासी लांघा रोड ड्यूटी पर जा रहा था। लांघा तिराहे पर वह बस का इंतजार कर रहा था। तभी हरबर्टपुर की ओर से जा रहे अज्ञात वाहन ने गार्ड को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गार्ड को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद गार्ड को देहरादून हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें