ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरकालसी मंडल में दाताराम बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष

कालसी मंडल में दाताराम बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी में चकराता व साहिया मंडल के बाद सोमवार को कालसी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला प्रभारी मंयक गुप्ता व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की संस्तुति के बाद कार्यकारिणी के...

कालसी मंडल में दाताराम बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 27 Jan 2020 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

कालसी। हमारे संवाददाताभारतीय जनता पार्टी में चकराता और साहिया मंडल के बाद सोमवार को कालसी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला प्रभारी मयंक गुप्ता और जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की संस्तुति के बाद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद सौंपे गये। कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष पद पर दाताराम शर्मा, उपाध्यक्ष पर सुरेश रावत, नीलम वर्मा, यशपाल चौहान व रविंद्र नेगी, महामंत्री पर वीरेंद्र सिंह और कुंदन सिंह, मंत्री पर अनिल जोशी, रविंद्र वर्मा, कुंदन सिंह, दिनेश व विमला देवी, कोषाध्यक्ष पर रविंद्र चौहान, मीडिया प्रभारी पर प्रदीप वर्मा व सोशल मीडिया प्रभारी पद पर रणवीर चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, राज्यमंत्री मूरतराम शर्मा, प्रताप सिंह, मठौर सिंह, भीम सिंह चौहान, रितेश असवाल, स्वराज सिंह, अर्जुन सिंह, दयाराम, खजान नेगी, भवान सिंह, दिग्विजय सिंह, शूरवीर सिंह, भजन सिंह, नारायण सिंह, गजेन्द्र सिंह, शमशेर सिंह, सीताराम चौहान, पूरण खन्ना, सियाराम चौहान, राजेन्द्र तोमर, चरण सिंह, मुकेश तोमर, कृष्णदत्त उनियाल, जोतराम शर्, भाव सिंह, दिनेश चौहान, सुंदला चौहान, प्रभा देवी, रीना तोमर, संतराम, ज्ञान सिंह, संतराम चौहान, मोहन लाल, राजेन्द्र भट्ट, भजन शर्मा, कुंवर सिंह, जालम सिंह, शिवानंद उनियाल, मदन सिंह, हाकम सिंह, श्रीदेवी चौहान, मीमो देवी व जीतराम को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें