Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsCrowds Gather for Boori Deepawali Shopping in Jaunsar as Festival Approaches
बूढ़ी दीपावली पर खरीदारी को बाजार में उमड़ रही भीड़

बूढ़ी दीपावली पर खरीदारी को बाजार में उमड़ रही भीड़

संक्षेप:

20 नवंबर से शुरू होने वाली बूढ़ी दीपावली के लिए जौनसार में लोग गर्म कपड़े और अन्य सामान खरीदने के लिए बाजार में उमड़ रहे हैं। व्यापारी भी खुश हैं और लोग किफायती फेरीवालों से खरीदारी कर रहे हैं। पर्व से पहले गांव लौटने वाले परिवारों की संख्या बढ़ रही है।

Nov 18, 2025 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

जौनसार में 20 नवंबर से शुरू हो रही पांच दिवसीय बूढ़ी दीपावली के लिए गर्म कपड़े समेत अन्य सामान की खरीदारी करने के लिए साहिया बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। खरीदारों की भीड़ देख व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। त्योहार मनाने के लिए बाहर रहने वाले परिवार अपने गांव लौट रहे हैं। कमाई के लिए व्यापारियों ने गर्म कपड़ों की फेरी लगाई है। किफायती रेट पर नए डिजाइन के जैकेट, पैंट व अन्य कपड़े मिलने के कारण लोग दुकानों के बजाय फेरीवालों को तरजीह दे रहे हैं। इसके अलावा मिठाई और अन्य सामान की बिक्री भी हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चकराता, साहिया, क्वांसी, लाखामंडल के बाजार में इन दिनों रौनक नजर आ रही है। वहीं, मार्गों पर चलने वाले छोटे वाहन भी इन दिनों कम पड़ रहे हैं। इस कारण पर्व मनाने को पैतृक गांव लौटने पर अधिकांश रूट पर ओवरलोड वाहन दिखाई दे रहे हैं। ----- पंचायती आंगन में दिखेगी लोक संस्कृति की छटा 20 नवंबर से जौनसार के करीब 200 गांवों में पांच दिवसीय बूढ़ी दीपावली के पहले दिन सुबह हर गांव में लोग अपने ईष्ट देवों के मंदिर में जाकर दर्शन करेंगे। पंचायती आंगनों में लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखरेगी। कालसी ब्लॉक के साहिया, कोठा तारली, पजिटीलानी, उत्पाल्टा, बोहा, सलगा, उभरेऊ, मसराड़, टुंगरा, ठाणा, रिखाड़, कोरुवा, कोटा, डिमऊ, लेल्टा, कोटी, सिमोग, मंगरौली, हयो टगरी, शिबऊ, कोफ्टी के अलावा चकराता ब्लॉक के लोहारी, जाड़ी, भंगार समेत अन्य गांवों में बूढ़ी दीपावली का जश्न मनाया जाएगा। पर्व को देखते हुए बाजार में जमकर खरीददारी को ग्रामीण उमड़ रहे हैं। बूढ़ी दीपावली मनाने के लिए विवाहिताएं भी अपने मायके पहुंचने लगी हैं।