7.53 ग्राम स्मैक मामले में महिला को मिली जमानत
Apr 06, 2026 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंनद सिंह अदालत ने आरोपी महिला

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंनद सिंह अदालत ने आरोपी महिला को जमानत दे दी है। थाना सहसपुर पुलिस ने 25 मार्च 2026 को खुशहालपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शबनम (34 वर्ष) पत्नी मुन्तजीर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से 7.53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी की ओर से कोर्ट में कहा गया कि बरामदगी झूठी है और गिरफ्तारी के दौरान कानूनी प्रावधानों का पालन नहीं किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी की जमानत मंजूर कर ली।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


