आबकारी अधिनियम की आरोपी महिला दोषी करार

Feb 07, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

विकासनगर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविशंकर मिश्रा की अदालत ने आबकारी अधिनियम की एक आरोपी महिला को जुर्म कबूलने पर दोषी करार दिया। दोषी को कोर्ट के

आबकारी अधिनियम की आरोपी महिला दोषी करार

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविशंकर मिश्रा की अदालत ने शनिवार को आबकारी अधिनियम की एक आरोपी महिला को जुर्म कबूलने पर दोषी करार दिया। दोषी को कोर्ट के उठने और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में बामो देवी को कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 2021 में 15 लीटर कच्ची शराब के साथ पपडियान से गिरफ्तार किया था। महिला ने कोर्ट में जुर्म कबूल किया। कहा कि वह गरीब है। दोबारा से वह इस प्रकार का काम नहीं करेगी। जुर्म कबूलने पर कोर्ट ने महिला को दोषी करार दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।