सेलाकुई स्थित एक फार्मासिस्ट फैक्ट्री में लाखों का सामान चोरी

सेलाकुई स्थित एक फार्मासिस्ट फैक्ट्री में लाखों का सामान चोरी

संक्षेप:

सेलाकुई स्थित एक दवा फैक्ट्री में अज्ञात महिला चोरों ने लाखों रुपये के तांबे के पाइप और अन्य सामान चोरी कर लिए। यह घटना आठ दिसंबर को हुई, और यह कंपनी में तीसरी चोरी है। पुलिस ने एचआर की तहरीर पर मामला दर्ज किया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Dec 12, 2025 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

सेलाकुई स्थिति एक दवा फैक्ट्री में अज्ञात महिला चोरों ने फैक्ट्री के पीछे के रास्ते से तार काट कर छत पर रखे हुए लाखों रुपये के तांबे के पाईप, स्टील का सामान, बिजली के तार चोरी कर लिए। कंपनी के एचआर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फैक्ट्री में चोरी की यह तीसरी वारदात है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि सेलाकुई स्थित सनकेयर फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड के एचआर मैनेजर शैलेश कुमार ने तहरीर दी है। बताया कि आठ दिसंबर को कंपनी में अज्ञात महिला चोरों की ओर से कंपनी के पीछे रास्ते से तार काटी और छत में रखे लाखों रुपये के तांबे के पाइप, स्टील का सामान, बिजली के तार और एल्युमिनियम के तार चोरी कर लिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गार्ड ने बताया कि यह चोरी रात को करीब ढाई से तीन बजे के बीच की गई। बताया कि कंपनी में यह तीसरी चोरी है। इससे पहले भी दो बार कंपनी में चोरी हो चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।