ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरसेवा सप्ताह के सफल आयोजन को संयोजक नियुक्त

सेवा सप्ताह के सफल आयोजन को संयोजक नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के 14 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक आयोजित सेवा सप्ताह के सफल आयोजन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली...

सेवा सप्ताह के सफल आयोजन को संयोजक नियुक्त
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरTue, 08 Sep 2020 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के 14 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक आयोजित सेवा सप्ताह के सफल आयोजन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। मंगलवार सुबह मंडल अध्यक्ष हरबर्टपुर दिनेश कौशिक ने सेवा सप्ताह, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती और गांधी जयंती कार्यक्रम के लिए संयोजक और सह संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकर्ताओं की बैठक में मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि सेवा सप्ताह पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती से गांधी जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए 14 सितम्बर को आयोजित सेवा सप्ताह में राहुल शर्मा को संयोजक और संजय भम्भोरिया को सह संयोजक, 25 सितम्बर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती के लिए चौधरी जगपाल को संयोजक और देवेन्द्र चावला को सह संयोजक एवं गांधी जयंती कार्यक्रम के लिए पुष्पेन्द्र उपाध्याय को संयोजक और संदीप शर्मा को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। कालसी मंडल में भी सेवा सप्ताह के लिए संयोजक और सह संयोजक चुने गये। मंडल अध्यक्ष दाताराम शर्मा ने अन्य पदाधिकारियों की सहमति से सेवा सप्ताह में विरेन्द्र सिंह चौहान को संयोजक, दिनेश चौहान को सह संयोजक, दीन दयाल जयंती कार्यक्रम में रितेश असवाल को संयोजक और यशपाल चौहान को सह संयोजक एवं गांधी जयंती कार्यक्रम में भीम सिंह चौहान को संयोजक और अनिल जोशी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा सप्ताह को सफल बनाने में हर संभव प्रयास करने की अपील भी की। इस मौके पर खजान नेगी, रणवीर चौहान, राजेन्द्र दत्त शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, सीयाराम चौहान, सोनवीर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें