भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत
हरिद्वार, संवाददाता।भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागतभाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागतभाजपा अनुसूचित...
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला प्रभारी लव शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने गुरुवार को जगजीतपुर स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय में मोर्चा पदाधिकारियों ने लव शर्मा का स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि सभी मोर्चो के प्रभारियों की घोषणा संगठन की ओर से कर दी गई है। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने मोर्चा में संगठन की रीति नीति से काम करते हुए संगठन को आगे ले जाने का काम करेंगे। अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला प्रभारी लव शर्मा ने कहा कि कहा कि संगठन के द्वारा दी हुई जिम्मेदारी का वह कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही बाबा साहब को भारत रत्न से नवाजा है। अभी तक अन्य दल बाबा साहब को कोई सम्मान भी नहीं दे पाए थे। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, कमल प्रधान, विपिन शर्मा, सुबे सिंह, पंकज कुमार, पिंटू चौधरी, सन्नी पराचे, राहुल कुमार, अनुज त्यागी, सुनील पाल, शिवम कुमार आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।