कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी पंचायत चुनाव : हरीश रावत

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

विकासनगर, संवाददाता।पंचायत चुनाव में उतरने के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पंचातय चुनाव को मजबूती से लड़ेगा।

कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी पंचायत चुनाव : हरीश रावत

पंचायत चुनाव में उतरने के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पंचातय चुनाव को मजबूती से लड़ेगा। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरबर्टपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव कराना प्रदेश सरकार की मजबूरी बन गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को जौनसार बावर के साहिया में आयोजित एक क्रीड़ा प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। साहिया से लौटते हुए हरबर्टपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने पूरा प्रदेश बेच डाला है।

हर तरफ खनन माफिया के पंजे ने प्रदेश को अपने शिकंजे में कस डाला है। कहा कि भाजपा सरकार का अब तक के कार्यकाल में सिर्फ खनन, शराब माफिया की चांदी हुई है। आम जनता गरीबी, महंगाई और बढ़ते अपराध से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अपराधों को रोकने में भी प्रदेश सरकार नाकाम रही है। विकासनगर तहसील में प्रमाण पत्रों के आवेदनों को निरस्त करने की शिकायत पर पूर्व सीएम ने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर सभी पात्र लोगों के प्रमाण पत्र समय पर निर्गत कराने की व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान शहर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, पीसीसी सदस्य संजय जैन, प्रदेश सचिव विकास शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर, जितेंद्र रावत, नीरज रोहिला, मोहन राठौर, अर्चना नेगी, भारत कालरा, भास्कर चुग, अभिषेक चौहान, बलजीत सिंह, विपुल जैन आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।