प्रदेश सरकार को खनन, शराब, भू माफिया संचालित कर रहे : नवप्रभात

Feb 09, 2026 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री नवप्रभात ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के अभाव के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार खनन, शराब और भू माफिया के हाथों में है। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं और भाजपा नेताओं की संलिप्तता उजागर हो रही है। अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश सरकार को खनन, शराब, भू माफिया संचालित कर रहे : नवप्रभात

कांग्रेस पार्टी के 16 फरवरी को प्रस्तावित लोकभवन कूच को लेकर पूर्व मंत्री नवप्रभात ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार को खनन माफिया, शराब माफिया और भू माफिया मिलकर संचालित कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। महिलाओं पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं और इन घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता पाई जा रही है। कहा कि जन भावना और कांग्रेस के दबाव में प्रदेश सरकार ने अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने का फैसला लिया, लेकिन वीआईपी को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराने से सरकार बच रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।