Vikasnagar News: पांच साल में पछवादून विकास में पिछड़ा, नशे का हब बनता जा रहा पछवादून: आर्येंद्र शर्मा

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

Vikasnagar News: कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पिछले 15 वर्षों के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में टूटे सड़कों, जलभराव, अतिक्रमण और स्वच्छता जैसी समस्याएं हैं। उन्होंने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कमी और नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त की।

Vikasnagar News: पांच साल में पछवादून विकास में पिछड़ा, नशे का हब बनता जा रहा पछवादून: आर्येंद्र शर्मा

Vikasnagar News: कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पछुवादून क्षेत्र अपेक्षित विकास से पिछड़ गया है। गुरुवार को सेलाकुई प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता आज भी टूटी सड़कों, जलभराव, अतिक्रमण और स्वच्छता जैसी समस्याओं से जूझ रही है। आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि सेलाकुई में कूड़ाघर की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है, जबकि नदियों और खालों पर अतिक्रमण भी गंभीर समस्या बन चुका है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति में भी अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पछुवादून धीरे-धीरे नशे का हब बनता जा रहा है। ऐसे में युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्तमान में ऐसे विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं, जिनसे क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को विधानसभा में जनता का समर्थन मिलता है तो सहसपुर क्षेत्र की सड़क, जलभराव, स्वच्छता, रोजगार और अन्य प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरVikasnagar News: पांच साल में पछवादून विकास में पिछड़ा, नशे का हब बनता जा रहा पछवादून: आर्येंद्र शर्मा