प्रदेश सरकार का एक दिवसीय विशेष सत्र जनता की कमाई की बर्बादी : कांग्रेस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, विकासनगर-कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्र में पारित निंदा प्रस्ताव का कोई विधायी मूल्य नहीं हैकोई विधायी मूल्य नहीं है विकासनगर, संवाददाता। नारी वंदन अधिनिय

नारी वंदन अधिनियम को लेकर राज्य सरकार की ओर से आहूत एक दिवसीय सत्र को कांग्रेस ने जनता की गाड़ी कमाई को बर्बाद करने वाला करार दिया है। कांग्रेस के पछुवादून जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि भाजपा और उनकी केंद्र व राज्य की सरकारें महिलाओं को आरक्षण देना नहीं चाहती बल्कि विधायी पेंच फंसा कर महिलाओं को आरक्षण के नाम पर कई ओर साल इंतजार कराना चाहती है। लिहाजा राज्य विधानसभा से केंद्र सरकार को महिलाओं को जल्द 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव पास कर कर भेजने के बजाय निंदा प्रस्ताव पास किया जिसका कोई विधायी मूल्य नहीं है।
ये भी पढ़ें:महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली


