Vikasnagar News: अस्पताल रोड पर हर रोज लग रहा जाम, लोग परेशान

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

Vikasnagar News: खत सिलगांव कांग्रेस कमेटी की बैठक बाड़वाला में हुई, जिसमें जयपाल शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान पर जोर दिया। चकराता क्षेत्र से प्रीतम सिंह की जीत के लिए समर्पण से काम करने का निर्णय लिया गया।

Vikasnagar News: अस्पताल रोड पर हर रोज लग रहा जाम, लोग परेशान

Vikasnagar News: खत सिलगांव कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को बाड़वाला में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जयपाल शर्मा को खत सिलगांव कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने के लिए अपने सुझाव भी रखे। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत से निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में चकराता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।

बैठक में ग्राम प्रधान ऊभरेऊ सुरेंद्र सिंह चौहान, दाताराम शर्मा, अतर सिंह चौहान, मनीष शर्मा, दिनेश चौहान, दान सिंह चौहान, जवाहर सिंह बिष्ट, चमन सिंह बिष्ट, केदार सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह चौहान, मोहन सिंह चौहान और शूरवीर सिंह चौहान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।