ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरकांग्रेस कमेटी ने किया तहसील कर्मियों को सम्मानित

कांग्रेस कमेटी ने किया तहसील कर्मियों को सम्मानित

कोरोना संक्रमण के बीच अपनी सेवाएं दे रहे तहसील कर्मियों को कांग्रेस कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष संजय किशोर के साथ कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस के बीच तहसील कर्मियों को सम्मानित...

कांग्रेस कमेटी ने किया तहसील कर्मियों को सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 04 Jun 2020 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना संक्रमण के बीच अपनी सेवाएं दे रहे तहसील कर्मियों को कांग्रेस कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष संजय किशोर के साथ कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस के बीच तहसील कर्मियों को सम्मानित किया।

गुरुवार सुबह कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर तहसील के समस्त कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कोरोना संकट के बीच कार्य कर रहे कर्मचारियों की प्रशंसा भी की। कहा कि कोरोना संकट के बीच अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों का आदर और सराहना करना हम सब की जिम्मेदारी है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व प्रधान झाझरा अर्जुन कुमार, सभासद गिरीश सप्पल, नितिन वर्मा, हरीश ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें