ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरकांग्रेस पर लगाया किसानों को भ्रमित करने का आरोप

कांग्रेस पर लगाया किसानों को भ्रमित करने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि बिल को किसानों के लिए क्रांतिकारी बताते हुए कांग्रेस पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप...

कांग्रेस पर लगाया किसानों को भ्रमित करने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 24 Sep 2020 02:41 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि बिल को किसानों के लिए क्रांतिकारी बताते हुए कांग्रेस पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। संसद से कृषि बिल कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सरलीकरण), विधेयक 2020 और कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता के साथ ही कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 को मंजूरी मिलते ही कांग्रेस सहित विपक्ष के सभी राजनैतिक दल बौखला गए हैं। विपक्षी दल किसानों को देश भर में उकसाने और बरगलाने का काम कर रहे हैं। साथ ही कृषि बिल को बिना समझे जाने केंद्र और प्रदेश की सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ये बिल किसानों के हित के लिए हैं। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और किसान बिचौलियों के मकड़जाल से मुक्त होंगे। साथ ही किसानों को अपनी उपज कहीं भी बेचने का अधिकार रहेगा। साथ ही एमएसपी भी जारी रहेगी। यदि किसान चाहेगा तो वह इसके तहत उपज बेच सकेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन काल में गठित स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को कृषि बिल में लागू किया गया है। रिपोर्ट में मुख्य बात किसान को उसकी लागत व उसके साथ पचास प्रतिशत और जोड़ कर मूल्य निर्धारित करने की बात कही गई। कहा कि जो लोग बिल का विरोध कर रहे हैं वे किसान विरोधी हैं। उन्होंने किसानों को बिल के बारे में किए जा रहे भ्रामक प्रचार से दूर रहने की सलाह दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें