ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरफल-सब्जी वालों को बांटे कपड़े के थैले

फल-सब्जी वालों को बांटे कपड़े के थैले

बाल विकास परियोजना की ओर से गुरुवार को नगर क्षेत्र में पॉलीथीन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। परियोजना अधिकारिओं ने बाजार में फल सब्जी वालों को प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक करते हुए कपड़े से बने...

फल-सब्जी वालों को बांटे कपड़े के थैले
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 13 Mar 2020 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

बाल विकास परियोजना की ओर से गुरुवार को नगर क्षेत्र में पॉलीथीन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने किया। उन्होंने बाल विकास परियोजना के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए खुद फल-सब्जी वालों से मिलकर उन्हें पॉलीथिन का प्रयोग न करने की हिदायत दी। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुणा चमोला ने भी फल सब्जी वालों को प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक किया। इसके बाद परियोजना अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूरे बाजार में फल सब्जी वालों को कपड़े से बने थैले बांटे। अभियान में गायत्री रावत, ब्रह्मी तोमर, रुचि, सूमन, संध्या, रजनी, आरती, सुनीता, ममता, कुसुम आदि शामिल रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें