मिलन समारोह के अंतिम दिन महिलाओं ने लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा मुंशी गांव में आयोजित तीन दिवसीय प्रवासी मिलन सम्मेलन का रविवार को समापन हुआ। समारोह में स्थानीय कलाकारों ने तांदी, रासो, झैंता नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए, जिसमें पूर्वांशी पिऊ तोमर को सम्मानित किया गया।

मिलन समारोह के अंतिम दिन महिलाओं ने लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी

पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति मुंशी गांव की ओर से मुंशी गांव में आयोजित तीन दिवसीय प्रवासी मिलन सम्मेलन (वार्षिक समारोह) का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में स्थानीय महिला, पुरुषों ने तांदी, रासो, झैंता नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। हाईस्कूल बोर्ड की परिक्षा 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाली पूर्वांशी पिऊ तोमर को सम्मानित किया किया गया। रासो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर फूलो देवी, प्यारो देवी और कमला देवी रहीं। दूसरा स्थान राखी, बिंद्रा, बनीता ने हासिल किया। ध्यांटुड़ियों में पहले स्थान पर रोशनी, आशो, बामो रही, जबकि सावित्री, प्रतिमा, सरिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

सूर्य नमस्कार में सुल्तान तोमर ने बाजी मारी। जंगाबाजी में नरेंद्र तोमर और रणवीर तोमर प्रथम रहे। राजेश खन्ना और जयपाल तोमर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में आर्यन व आदित्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिकाओं में पहले स्थान पर आराध्या और अनुष्का तोमर रही। त्रिशा और आयुशी ने दूसरे स्थान की बाजी मारी। भाषण में आराध्या तोमर ने खिताब अपने नाम किया। वहीं छोटी सी कलाकार श्रीजा तोमर ने जोनसारी गीत गाकर सबके दिलों को जीत लिया। मौके पर लोहारी पंचायत प्रधान सविता तोमर, रणवीर तोमर, अमर सिंह तोमर, दिनेश तोमर, हाकम तोमर, नरेंद्र तोमर, दौलत तोमर, लुदर सिंह, सुंदर, शूरवीर तोमर, अर्जन सिंह, मंजीत तोमर, रमेश खन्ना, महिपाल तोमर, लखस्यार के प्रधान गजेन्द्र तोमर, लखवाड के प्रधान पुनीत चौहान, हुकम दास, पददू दास, सन्तू दास आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar Newsमिलन समारोह के अंतिम दिन महिलाओं ने लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी