ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरजमनपुर में व्यापारियों ने चलाया सफाई अभियान

जमनपुर में व्यापारियों ने चलाया सफाई अभियान

औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई के अंतर्गत जमनपुर के व्यापारियों ने महिने में एक बार बाजार में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। रविवार को व्यापारियों ने जमनपुर में स्वच्छता अभियान शुरु किया।...

जमनपुर में व्यापारियों ने चलाया सफाई अभियान
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 02 Sep 2018 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई के अंतर्गत जमनपुर के व्यापारियों ने महीने में एक बार बाजार में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। रविवार को व्यापारियों ने जमनपुर में स्वच्छता अभियान शुरु किया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कांग्रेस नेता आकिल अहमद ने रिबन काटकर किया। जिसके बाद जमनपुर के समस्त व्यापारियों ने पूरे बाजार से लेकर शनि मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाया। जमनपुर के व्यापारियों ने रविवार सुबह को एक औपचारिक बैठक आयोजित की। जिसमें सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया कि जमनपुर में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। जिसकी परेशानी आने जाने वाले लोगों को ही नहीं बल्कि जमनपुर में व्यापार करने वाले व्यापारियों को सबसे अधिक होती है। जिसके लिए व्यापारियों ने निर्णय लिया कि महिने में एक बार सभी व्यापारी पूरे जमनपुर बाजार में सफाई अभियान चलायेंगे। जिसके लिए प्रत्येक माह प्रत्येक व्यापारी व्यापार मंडल के कोष में एक सौ रुपये जमा करेगा। यह पैसा सफाई अभियान के दौरान गंदगी को ढोने वाले वाहन पर खर्च की जायेगी। जिसके बाद व्यापारियों ने रविवार को बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। जिसका शुभारंभ कांग्रेस के नेता आकिल अहमद ने रिबन काटकर किया। जिसके बाद व्यापारियों ने जमनपुर बाजार से लेकर ऋषिलोक शनिधाम मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान अरशद, वाहिद, तनवीर, दिलशाद, उमर, अनुज, अरशद, मुन्ना, वाहिद, मुसिब, कालू, अकरम, फखरुदीन,इरशाद आदि व्यापारी शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें