ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरपछुवादून से जौनसार बावर तक हर्षोल्लास से मना बाल दिवस

पछुवादून से जौनसार बावर तक हर्षोल्लास से मना बाल दिवस

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक बाल दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूल, कॉलेजों से लेकर शैक्षिक संस्थानों व संस्थाओं में चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन...

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक बाल दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूल, कॉलेजों से लेकर शैक्षिक संस्थानों व संस्थाओं में चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन...
1/ 3प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक बाल दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूल, कॉलेजों से लेकर शैक्षिक संस्थानों व संस्थाओं में चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन...
प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक बाल दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूल, कॉलेजों से लेकर शैक्षिक संस्थानों व संस्थाओं में चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन...
2/ 3प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक बाल दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूल, कॉलेजों से लेकर शैक्षिक संस्थानों व संस्थाओं में चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन...
प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक बाल दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूल, कॉलेजों से लेकर शैक्षिक संस्थानों व संस्थाओं में चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन...
3/ 3प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक बाल दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूल, कॉलेजों से लेकर शैक्षिक संस्थानों व संस्थाओं में चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन...
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 14 Nov 2018 06:53 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129वीं जयंती पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक बाल दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूल, कॉलेजों से लेकर शैक्षिक संस्थानों व संस्थाओं में चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बाल दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। लायनेस क्लब की सदस्यों ने डांडा जीवनगढ़ स्थित विकास निकेतन स्कूल में छात्रों के साथ बाल दिवस मनाया। क्लब सदस्यों ने बच्चों को विभिन्न पाठ्य सामग्री व ड्रेस बांटकर बाल दिवस की बधाई दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच कला प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इसमें रेनू प्रथम, नेहा द्वितीय व भूमिका तृतीय रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहिनी नौटियाल, रीना चावला, बीना चंडोक, अंजू सकलानी, मनप्रीत डंग, सोनिया चावला, नीरू गोयल, मधु अग्रवाल, निशू, सीमा, इंदू, सुमन आदि मौजूद रहे। रापूमा धोईरा में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। इस मौके पर संजय सोलंकी, प्रदीप कुमार, आभा तोमर आदि मौजूद रहे। राइंका क्वानू में भी प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य रूपराम नेगी ने छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की बधाई देते हुए चाचा नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमनीपुर में प्रधानाध्यापक सुभाष वर्मा ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी।आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता के बीच बाल दिवस मनाया। प्रधानाचार्य अनिल सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की बधाई दी। केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय हरर्बटपुर में बाल दिवस पर चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिता नरूला ने स्कूल के होनहार छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत कर बाल दिवस की बधाई दी। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। इस मौके पर रीता बाला, आरके गुप्ता, जय कंवर, यूएस बिष्ट, शालिनी, अर्चना, मनमीत आदि मौजूद रहे। वॉरियर्स ग्रुप ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवसवॉरियर्स ग्रुप हरबर्टपुर के सदस्यों ने बाड़वाला में यमुना नदी किनारे काम करने आए मजदूरों के बच्चों संग बाल दिवस मनाया। ग्रुप सदस्यों ने बच्चों को गुब्बारे, गेंद व अन्य खेल सामग्री के साथ चॉकलेट व टॉफियां भी प्रदान की। ग्रुप सदस्यों के साथ बच्चों में भी बाल दिवस पर उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर रिहाना सिद्धीकि, प्रीति सैनी, ऋतु सैनी, नरेश कुमार, पायल, सहरीन, आफरीन, अफजल, अंजना आदि मौजूद रहे। त्यूणी में भी मना बाल दिवसतहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चाचा नेहरू की 129वीं जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। राइका त्यूणी, राइका केराड़, भटाड़, सावड़ा, कोटी कनासर, अटाल, कथियान, मुंधौल, मैंद्रथ, खरोड़ा, जाड़ी, गोरछा आदि स्कूलों में छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। अवनी स्कूल में मना बाल दिवससाहिया। अवनी पब्लिक स्कूल लाखामंडल में बाल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कबड्डी, खो-खो, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखाया। कबड्डी बालक वर्ग में अवनी स्कूल लाखामंडल प्रथम व राइका लाखामंडल द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो में अवनी स्कूल प्रथम व प्राथमिक विद्यालय लाखामंडल द्वितीय रहा। कुर्सी दौड़ में प्राथमिक विद्यालय की विद्या प्रथम व आदेश द्वितीय स्थान पर चुने गए। विजेताओं को बतौर मुख्य अतिथि जौनसार बावर जन कल्याण विकास समिति की अध्यक्ष बचना शर्मा ने पुरुस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवीन शर्मा, रणवीर शर्मा, रमेश, रविंद्र धीमान, बीना भट्ट, किरन, जयेन्द्र सिंह, कृपाल सिंह, कुंवर सिंह, केशव राम आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें