ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरपछुवादून क्षेत्र में नहाय-खाय के साथ शुरू हुए छठ महापर्व

पछुवादून क्षेत्र में नहाय-खाय के साथ शुरू हुए छठ महापर्व

पछुवादून क्षेत्र में पूर्वांचल समाज के विशेष महापर्व छठ का रविवार से आगाज हुआ। चार दिवसीय पर्व की शुरुआत समुदाय के लोगों ने नहाय खाय से की। सोमवार को खरना पर समुदाय के लोग निर्जला उपवास कर भगवान...

पछुवादून क्षेत्र में नहाय-खाय के साथ शुरू हुए छठ महापर्व
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 11 Nov 2018 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

पछुवादून क्षेत्र में पूर्वांचल समाज के विशेष महापर्व छठ का रविवार से आगाज हुआ। चार दिवसीय पर्व की शुरुआत समुदाय के लोगों ने नहाय खाय से की। सोमवार को खरना पर समुदाय के लोग निर्जला उपवास कर भगवान भास्कर की अराधना करेंगे।लंबे समय से महापर्व का इंतजार कर रहे पूर्वांचली समुदाय के लोगों का इंतजार रविवार को समाप्त हुआ। समुदाय के लोगों ने विधि विधान से चार दिवसीय महापर्व का शुभारम्भ किया। प्रातकाल स्नान कर सूर्य भगवान के पूजन के बाद श्रद्धापूर्वकओं ने कद्दू-भात बनाकर उसे प्रसाद रूप में ग्रहण किया। इसके साथ ही, क्षेत्र में छठ मैया के गीत भी गूंजने लगे। महापर्व के आरम्भ होते ही समुदाय के लोगों का उत्साह भी देखने लायक रहा। सोमवार को लोग पर्व को खरना के रूप में मनायेंगे। इसमें विधि विधान से निर्जला उपवास रखा जाएगा। जिसमें भगवान भास्कर के साथ छठ मैया की पूजा अर्चना की जाएगी। उधर, पर्व को लेकर गंगभेवा बावड़ी स्थल पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महापर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्यदेव को अर्ध्य देने के साथ चौथे दिन उगते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। छठ पर्व पर बाजार रहे गुलजारछठ महापर्व के चलते पछुवादून क्षेत्र के बाजार भी गुलजार रहे। प्रमुख रूप से सेलाकुई बाजार में पूर्वांचल और बिहारी समुदाय के लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पर्व सम्बंधित सामग्री की खरीदारी की। इसके चलते बाजारों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। बाजारों में सबसे अधिक भीड़ पूजा की दुकानों पर रही। लोगों ने पर्व से सम्बंधित कद्दू व लौकी की खूब खरीदारी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें