Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsCharacter Building Workshop at Indian Public School Babu Garh Emphasizes Values and National Pride
मजबूत चरित्र ही जीवन में सफलता-सम्मान का आधार: अतुल कृष्ण

मजबूत चरित्र ही जीवन में सफलता-सम्मान का आधार: अतुल कृष्ण

संक्षेप: द इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ में चरित्र निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. अतुल कृष्ण ने शिक्षा के उद्देश्य, सदाचार और राष्ट्रहित पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को पंचशील अपनाने और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की याद दिलाई। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी छात्रों को प्रेरित किया।

Thu, 6 Nov 2025 06:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

द इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ में गुरुवार को चरित्र निर्माण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुभारती हॉस्पिटल के प्रमुख एवं संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि सदाचार, अनुशासन, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों का पालन करना भी है। उन्होंने कहा कि मजबूत चरित्र ही जीवन में सफलता और सम्मान का आधार होता है। डॉ. अतुल कृष्ण ने बताया कि 6 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन जापान ने अखंड भारत के अंतर्गत अंडमान निकोबार द्वीप समूह को भारत को सौंपा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने आजादी की लड़ाई में सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण योगदान को भी याद किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के साथ-साथ आजाद हिंद गान का भी गायन विभिन्न अवसरों पर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों को करते समय राष्ट्रहित को प्राथमिकता देना सबका कर्तव्य है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने जन्मदिन पर पंचशील अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। पंचशील के अंतर्गत माता-पिता एवं गुरु के चरण वंदन करना, रक्तदान करना, पौधरोपण करना, माता-पिता से कोई पुस्तक उपहार में लेना और किसी निर्धन को स्वयं उपहार देना और सैनिकों का सम्मान करना, उनके परिवार से मिलना, उनकी शौर्य गाथा पढ़ना शामिल है। इस अवसर पर राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान देहरादून जनपद के निदेशक डॉ. रवीन्द्र सैनी और भारत रक्षा मंच के प्रदेश संगठन मंत्री रघुनाथ सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रप्रथम सदैव प्रथम, वंदे मातरम, जय हिंद जैसे विषयों पर संबोधित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल बोहरा ने सभी का धन्यवाद किया। ओएसडी सुभारती हॉस्पिटल रघुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।