बदल रहा मौसम, अपनी सेहत का रखें ध्यान
इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है, जिसके कारण लोग सर्दी-खांसी, एलर्जी और बुखार से परेशान हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इम्युनिटी कमजोर होने पर लोग जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। इसके लिए पौष्टिक आहार, अच्छी नींद, पर्याप्त पानी और हल्की एक्सरसाइज जरूरी है। सर्दी में हल्के गर्म कपड़े पहनने की भी सलाह दी गई है।

इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में गर्मी और रात को ठंड हो रही है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बदलते मौसम के कारण लोग सर्दी-खांसी, एलर्जी और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर है तो आप आसानी से इन बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में बदलते मौसम के साथ सेहत का पूरा ख्याल रखना जरूरी है। ---- खान-पान कर रखें ध्यान उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि बदलते मौसम में खुद को बीमारियों से बचाने के लिए खाने में पौष्टिक आहार शामिल करें।
फल और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। व्यक्ति को बीमार होने से बचाते हैं। ---- अच्छी नींद लें नींद हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। अच्छी नींद लेने की कोशिश करें ताकि आपका शरीर मज़बूत रहे और बीमारियों से लड़ सकें। --- खूब पानी पिएं और एक्सरसाइज करें आशा वेलनेस अस्पातल के डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि पानी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। बीमारियों को दूर रखने और हाइड्रेटेड रहने के लिए सही मात्रा में पानी पीना चाहिए। बीमारियों से बचने के लिए खुद को फिट रखें। इसके लिए रोजाना कुछ हल्के एक्सरसाइज जैसे टहलना और हल्की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। --- हल्के गर्म कपड़े पहनें दिन में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, हमें गर्मी लगने लगती है। जैसे ही हमें थोड़ी गर्मी लगती है, हम अपने सर्दियों के कपड़े पहनना बंद कर देते हैं, लेकिन सुबह और शाम को ठंड होती है। इसलिए ध्यान रखें कि इस समय हल्के गर्म कपड़े पहनें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



