
लोक नृत्य प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने मारी बाजी
संक्षेप: समरफील्ड स्कूल हरबर्टपुर में राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। राधाकृष्णन हाउस, विवेकानंद हाउस, और सरोजनी हाउस ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की। मेहंदी, लोक नृत्य और विज्ञान प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
समरफील्ड स्कूल हरबर्टपुर में राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता में राधाकृष्णन हाउस, लोक नृत्य प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस, मेंहदी प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउसम, इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता में सरोजनी हाउस, इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता में राधाकृष्णन हाउस विजेता रहे। विद्यार्थियों ने ‘हमारा उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी की और राज्य से जुड़ी अनेक रोचक जानकारियां साझा कीं। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी पारंपरिक कला और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने नवीन वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।

लोक नृत्य प्रतियोगिता में गढ़वाली, जौनसारी और कुमाउनी संस्कृति की झलक ने सभी का मन मोह लिया। उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी ने सभी अतिथियों को स्थानीय स्वाद का आनंद प्रदान किया, जबकि खो-खो प्रतियोगिता ने खेल भावना और टीम भावना का परिचय दिया। चित्रकला प्रतियोगिता मेरा उत्तराखंड और ऐपन लोक कला विषयों पर केंद्रित रही, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक सोच और राज्य के प्रति प्रेम को उकेरा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा उत्तराखंडी परिधान प्रदर्शनी रही। जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों ने पारंपरिक पोशाकों में मंच पर प्रस्तुति दीं और उत्तराखंड की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का मनोहारी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक कर्नल वीके दुग्गल, प्रशासक डॉ. अजय वर्मा, प्राचार्या सोनाली वर्मा, पुष्पेन्द्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




