ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरकार सवार का शव छछरौली यमुनानगर हरियाणा से बरामद

कार सवार का शव छछरौली यमुनानगर हरियाणा से बरामद

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीते मंगलवार को हरबर्टपुर-पांवटा मार्ग पर मटक माजरी तिराहे पर कार शक्ति नहर में समा जाने से लापता कार सवार चालक का शव पुलिस ने बरामद कर दिया है। मृतक का शव यमुना नदी में...

कार सवार का शव छछरौली यमुनानगर हरियाणा से बरामद
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 20 Sep 2019 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 17 सितंबर को मटक माजरी तिराहे पर कार शक्ति नहर में समाने से लापता चालक का शव पुलिस ने छछरौली यमुनानगर में यमुना नदी से बरामद किया है। यमुनानगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।कार को बुधवार को एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने शक्ति नहर से बाहर निकाल लिया था। लापता कार सवार की पहचान गुरुपाल सिंह निवासी पांवटा के रूप में हुई थी। गुरुपाल सिंह की बेटी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर बारह बजे उनके पिता खुद कार से अकेले कहीं निकले थे। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल सका था। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम गुरुपाल सिंह को यमुना नदी में तलाश रही थी। शुक्रवार को गुरुपाल सिंह का शव छछरौली, यमुनानगर में मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद परिजन यमुनानगर पहुंचे। जहां शिनाख्त के बाद हरियाणा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि गुरुपाल सिंह के परिजनों को हरियाणा पुलिस ने शव सौंप दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें