ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरसेलाकुई में फैली गंदगी पर जताया रोष

सेलाकुई में फैली गंदगी पर जताया रोष

जमनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों के साथ बैठक हुई। इसमें प्रमुख रूप से जगह-जगह फैली गंदगी के समाधान पर...

सेलाकुई में फैली गंदगी पर जताया रोष
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 19 Nov 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सेलाकुई। हमारे संवाददाता

जमनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों के साथ बैठक हुई। इसमें प्रमुख रूप से जगह-जगह फैली गंदगी के समाधान पर विचार विमर्श किया गया।

बुधवार सुबह जमनपुर में आयोजित बैठक में कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकिल अहमद ने नगर पंचायत की बदहाली को राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान सरकार ने सेलाकुई को नगर पंचायत का दर्जा दिया था। लेकिन न्यायालय में रिट डालने के बाद से नगर पंचायत अधर में लटकी पड़ी है। जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि क्षेत्र में विकास की बजाय समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। जिनके निस्तारण के लिए हमें एकजुट होकर खुद प्रयास करने होंगे। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण को एक समिति का गठन भी किया गया। जिसमें आकिल अहमद को संरक्षक, वाहिद इकबाल को अध्यक्ष, अरशद अली को उपाध्यक्ष, अमजद को महासचिव, सुमन बडोला को कोषाध्यक्ष और दिलशाद को सलाहकार बनाया गया। इस मौके पर मेहताब, महबूब, इकराम, फकरूद्दीन, नदीम, तुलाराम जोशी, जुनेद, राशिद आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें