किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी
जय श्री किसान स्वायत्त सहकारिता की बैठक में किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। अदरक और हल्दी के उत्पादन पर जोर दिया गया। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। किसानों को नगदी फसलों के उत्पादन के लिए प्रशिक्षण देने की आवश्यकता बताई गई।

जय श्री किसान स्वायत्त सहकारिता रुद्रपुर की बैठक में किसानों की आय दोगुनी करने और गांवों में कृषि उत्पादकता बढाने पर चर्चा की गई। रुद्रपुर कार्यालय में शुक्रवार को संपन्न हुई बैठक में नगदी फसलों के उत्पादन पर जोर दिया गया। इसके साथ ही जैविक खेती के प्रचार प्रसार को जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड टेक्नोलॉजी देहरादून के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि किसान अदरक और हल्दी के उत्पादन से अपनी आय दोगुना कर सकते हैं। अदरक और हल्दी के उत्पादन के लिए स्थानीय भू भौगोलिक परिस्थितियां अनुकूल हैं, लेकिन किसानो को इन फसलों के उत्पादन की तकनीकी जानकारी नहीं होने के कारण उत्पादन बड़े पैमाने पर नहीं होता है।
बताया कि नगदी फसलों के उत्पादन में रासायनिक खाद के बजाय जैविक खाद के प्रयोग से उत्पादन में वृद्धि होने के साथ ही मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। सहकारिता के सचिव नरेश चंद्र नौटियाल ने कहा कि किसानों को नगदी फसलों के उत्पादन का प्रशिक्षण दिए जाने की जरूरत है। साथ ही महिलाओं को अचार, चटनी, पापड़ बनाकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों को रूरल चैंबर ऑफ कॉमर्स अमरवती, कम्यूनिटी इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स चैंबर ऑफ इंडिया देहरादून के डा. उमेश कन्नौजिया, डा. धीरेंद्र सिंह गंगवार, प्रथमेश तुंबे ने भी नगदी फसलों के उत्पादन की जानकारी दी। इस दौरान गुमान सिंह तोमर, आनंद सिंह, जनक सिंह, रक्षा देवी, रेखा नौटियाल, घनश्याम सिंह, आशीष गौतम, गौरव चौधरी, विनोद, बिंदु चौहान, अक्षय नौटियाल, जमशेद अली, अर्पित नौटियाल, रोहन शर्मा, विकास चौहान, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



