भाजपा लड़ती है जनता के हितों की लड़ाई : भट्ट
हरबर्टपुर और सेलाकुई में भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि चुनाव जनता खुद लड़ रही है और उन्हें अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए सहयोग करना होगा। भट्ट ने नीरू देवी और...

विकासनगर, संवाददाता। हरबर्टपुर और सेलाकुई में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों लिए सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चुनावी सभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव कोई राजनैतिक दल नहीं लड़ रहा है, बल्कि जनता खुद लड़ रही है, लिहाजा जनता को खुद को जिताने के लिए सहयोग करना होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हरबर्टपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती है। जबकि भाजपा का चुनाव जनता खुद लड़ती है। निकाय चुनाव में भी जनता अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए भाजपा के पक्ष में ही मतदान करेगी। उन्होंने कहा कि हरबर्टपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद प्रत्याशी नीरू देवी के पास लंबा राजनैतिक अनुभव है। जबकि सेलाकुई नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह राठौर लंबे समय तक ग्राम प्रधान रह चुके हैं, लिहाजा उन्हें भी जनता की समस्याओं के निराकरण का अनुभव है। जनता को चाहिए कि अनुभवी प्रत्याशी को अपना प्रतिनिधि चुने। उन्होंने दोनो निकायों में भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील जनता से की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।