BJP Organizes Workshops for Service Fortnight from September 17 to October 2 सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ता हों शामिल, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsBJP Organizes Workshops for Service Fortnight from September 17 to October 2

सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ता हों शामिल

भारतीय जनता पार्टी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के तहत सेलाकुई और विकासनगर में कार्यशाला आयोजित की। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और मुन्ना सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों में भाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSat, 13 Sep 2025 06:55 PM
share Share
Follow Us on
सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ता हों शामिल

भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को सेलाकुई और विकासनगर ग्रामीण मंडल में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से पखवाड़े के अंतर्गत चलने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की। सेलाकुई में आयोजित कार्यशाला में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिससे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सभी कार्यक्रमों में भाग लें। उधर, विकासनगर ग्रामीण मंडल की कार्यशाला में जिला महामंत्री यशपाल नेगी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर क्षेत्र में भारतीयों को आगे बढ़ाया है और बुनियादी ढांचे को सुधारा है। मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, अनिल कुमार, सुनील पथानिया, भजराम शर्मा, सुनीता चौधरी, दीपक तोमर, रमेश पुंडीर, ममता डोगरा, सोहन तोमर, अभिलाषा सैनी, योगेंद्र ठाकुर, आशा चौहान, चंचल चौहान, जगरोशन कपिल, प्रवेश चोपड़ा, सुनील राणा, विजयपाल चोपड़ा आदि आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।