राहुल गांधी पर टिप्पणी से भाजपा पर बरसे नव प्रभात

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने भाजपा नेताओं की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से घबराई हुई है और उनकी छवि को धूमिल करने के लिए अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं।

राहुल गांधी पर टिप्पणी से भाजपा पर बरसे नव प्रभात

भाजपा नेताओं की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से भाजपा घबराई हुई है। इसलिए उनकी छवि धूमिल करने के लिए अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के इस कथित षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी। गुरुवार को विकासनगर स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में नवप्रभात ने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता प्रतिपक्ष होने के साथ एक सम्मानित नेता भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का एक ऐसा नेता, जिसका नाम अंकिता भंडारी प्रकरण में सामने आया था, सभी मर्यादाएं लांघकर राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी भाजपा और उसके नेताओं की महिलाओं तथा बेटियों के प्रति सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से भाजपा असहज है। उन्होंने सैनिकों के सम्मान के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि भाजपा स्वयं सैनिकों को गुमराह कर रही है। उन्होंने वन रैंक-वन पेंशन और अग्निवीर योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सैनिकों की पेंशन और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा नए-नए राजनीतिक पैंतरे अपना रही है, लेकिन अब लोग इन बातों में नहीं आने वाले। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। नवप्रभात ने कहा कि राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के संबंध में उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया है। पार्टी स्तर पर जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष संजय किशोर, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर और नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।