
पंचायत चुनाव में पार्टी के खिलाफ कार्य करने पर मंडल मंत्री और कोषाध्यक्ष निष्कासित
संक्षेप: मंडल अध्यक्ष ने दोनों को पदमुक्त कर प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को सौंपा निष्कासन
भाजपा मंडल अध्यक्ष चकराता मोनिका अग्रवाल ने विगत पंचायत चुनाव में पार्टी के विरुद्ध कार्य करने वाले भाजपा पदाधिकारियों को निष्कासित किया है। साथ ही इस संबंध में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पत्र भेजा है। साथ ही उन्होंने चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले अन्य लोगों की पहचान कर पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को संबोधित पत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष चकराता मोनिका अग्रवाल ने कहा है कि चकराता विधानसभा के अंतर्गत आने वाली जिला पंचायत बायला में पार्टी ने विजय रावत को अधिकृत प्रत्याशी बनाया था, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता राकेश चौहान कंडमानी ने उनके विरुद्ध चुनाव लड़ा जिससे पार्टी का प्रत्याशी चंद वोटों से हार गया।

वहीं जिला पंचायत मलेथा पर पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी कुम्भपाल भारती के विरुद्ध मंडल मंत्री रतन सिंह चौहान और मंडल कोषाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान द्वारा भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध काम किया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दोनों को मंडल के पदभार से मुक्त कर दिया है। साथ ही तीनों को निष्कासित किए जाने का पत्र प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को भेज दिया है। कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नही जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




