राज्य का सर्वांगीण विकास भाजपा की प्राथमिकता : गैरोला

राज्य का सर्वांगीण विकास भाजपा की प्राथमिकता : गैरोला

संक्षेप:

उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष पर भाजपा ने राज्य आंदोलन में शहीद हुए 42 शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी विकसित उत्तराखंड बनाने और बलिदानियों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गैरोला ने बताया कि राज्य में विकास कार्य और बेरोजगारी की दर में कमी आई है।

Nov 05, 2025 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष पर भाजपा ने दी शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि विकासनगर,संवाददाता। उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने नगर के एक होटल में राज्य आंदोलन में शहीद हुए सभी 42 शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी आज विकसित उत्तराखंड बनाने और अटल संकल्प को दोहराने का संकल्प ले रही है। मीडिया से वार्ता करते हुए दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि भाजपा सरकार ने कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बलिदानियों का सम्मान तथा राज्य का सर्वांगीण विकास ही पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राज्य में बेरोजगारी की दर में कमी आई है। गैरोला ने बताया कि उत्तराखंड ने किसानों की आय वृद्धि दर में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि अभी विकास यात्रा रुकी नहीं है। साल 2027 में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और इस विकास यात्रा को मंजिल तक पहुंचाएगी। इस दौरान जिला प्रभारी स्वराज विद्वान, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, राहुल शर्मा, अनुज गुलेरिया, जिला महामंत्री अमित डबराल, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र चावला, सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत नेगी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।