ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरसहसपुर में भाजपा ने विकास कार्यों की नई इबारत लिखी: पुंडीर

सहसपुर में भाजपा ने विकास कार्यों की नई इबारत लिखी: पुंडीर

सहसपुर विधान सभा में दस साल में विकास कार्यों की नई इबारत लिखी गई है। अभी कुछ कार्य शेष हैं, जिन्हें अगले पांच साल में पूरा किया...

सहसपुर में भाजपा ने विकास कार्यों की नई इबारत लिखी: पुंडीर
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 27 Jan 2022 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सहसपुर विधानसभा में दस साल में विकास कार्यों की नई इबारत लिखी गई है। अभी कुछ कार्य शेष हैं, जिन्हें अगले पांच साल में पूरा किया जाएगा। ये बातें भाजपा प्रत्याशी सहदेव पुंडीर ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए कही।

भाजपा प्रत्याशी पुंडीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद दस साल में विकास प्रत्येक गांव तक पहुंचा है। कांग्रेस शासन काल में उपेक्षित कंडी क्षेत्र में भाजपा ने विकास किया है। कंडी क्षेत्र को बेहतर यातायात की सुविधा मुहैया कराई गई। शिमला बाईपास के गांवों में पेयजल किल्लत को दूर किया गया। पूरी विधानसभा में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, यातायात की व्यवस्था को बेहतर किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शीशमबाड़ा में वेस्ट मैनेजटमेंट प्लांट लगाया। इस प्लांट को जल्द ही यहां से हटा दिया जाएगा, इसके लिए मुख्यमंत्री ने भी घोषणा की है। कहा कि होरावाला में पुल निर्माण, विश्रांति के पास बड़े पुल का निर्माण किया गया है, जिससे ग्रामीणों को बरसात में बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मालडुंग जलाशय योजना का निर्माण कार्य चल रहा है। इस योजना को कभी भी कांग्रेस ने अपनी प्राथमिकता में नहीं रखा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मालडुंग जलाशय का निर्माण कार्य शुरू किया गया, जिसके पूरा होने पर सहसपुर क्षेत्र की पेयजल किल्लत समाप्त हो जागएी। इसके साथ ही सेलाकुई से रायपुर तक वाल्वो सिटी बस का संचालन शुरू किया गया, जिसका लाभ पूरे पछुवादून की जनता को मिल रहा है। कहा कि अगले पांच में भी सिर्फ विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार सहसपुर में भाजपा की जीत का अंतर बीस हजार के पार जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें