ग्यारह साल भारत की राजनीति और विकास के लिए स्वर्णिम काल : चौहान
-भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले विधायकले विधायक -कहा, वाजपेयी सरकार में भारत परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बना -मोदी सरकार के

भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को लाइन जीवनगढ़ के एक वेडिंग प्वाइंट में संपन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी के स्थापना काल से लेकर अब तक की यात्रा पर चर्चा की गई। विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि बीते 11 साल भारत की राजनीति और विकास के लिए स्वर्णिम काल साबित हुए हैं। विधायक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बना। देश ने तब पहली बार राजनीति में शुचिता का अहसास किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक शक्ति के तौर स्थापित किया है। बीते 11 साल का कालखंड भारत की राजनीति और विकास के लिए स्वर्णकाल साबित हुआ है। इस कालखंड में भारत की ताकत को विश्व ने सही मायनों में पहचाना है।
आज भारत विश्व का नेतृत्व करने में अग्रिम पंक्ति में है। विधायक ने कहा कि देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। आजादी के समय से विकराल हुई कश्मीर समस्या का हल निकल रहा है। कश्मीर में अमन की फिजा बह रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश की राजनीति दिशा और दशा बदली है। अब भारत में सबका साथ, सबका विकास की राजनीति हो रही है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी अपनी बात कहने का अवसर मिल रहा है। सत्ता से भ्रष्टाचार समाप्त कर सुशासन की राजनीति पर जोर दिया जा रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विपुल मैंदोली ने भाजपा के संगठन की रीति नीति की जानकारी दी। इस दौरान जिला महामंत्री विनोद कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी देवेंद्र चावला, मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, राहुल शर्मा, अनुज गुलेरिया, अमित डबराल, अरुण मित्तल, खजान नेगी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।