
उत्पादों की गुणवत्ता और मानक की जानकारी होना जरूरी : चौहान
विकासनगर, संवाददाता। मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून की ओर से शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला मानक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून की ओर से शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला मानक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को गुणवत्ता मानकों, मानकीकरण, आईएसआई चिह्नित उत्पादों और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को उत्पादों की गुणवत्ता और मानकों की जानकारी होनी जरूरी है। कहा कि अपने बच्चों को स्टैंडर्ड क्लब का हिस्सा बनाएं ताकि एक जागरूक, सशक्त और गुणवत्ता-संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु तोमर चौहान ने महिलाओं को हॉलमार्क ज्वेलरी की पहचान कर ही आभूषण खरीदने की सलाह दी।
बीआईएस देहरादून के निदेशक सौरभ तिवारी ने बताया कि यह पहल ग्रामीण समुदाय को गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने में एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने लोगों को आईएसआई चिह्न की पहचान, नकली उत्पादों से बचाव तथा बीआईएस केयर मोबाइल ऐप के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उपभोक्ताओं के अधिकारों, गुणवत्ता युक्त उत्पादों की खरीद के लाभ और प्रमाणीकरण प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, ग्राम प्रधान अनीता, सौरभ चौरसिया, सरिता त्रिपाठी, बिशन सिंह रावत, सद्दाम आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




