आसन बैराज में कल होगी पक्षियों की गणना
विकासनगर। आसन बैराज झील में देश विदेश के कई प्रजातियों के पक्षी इन दिनों डेरा डाले हुए हैं। हर वर्ष पक्षियों की गणना की जाती है। बीते वर्षों तक बीस...
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 28 Jan 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें
विकासनगर। आसन बैराज झील में देश विदेश के कई प्रजातियों के पक्षी इन दिनों डेरा डाले हुए हैं। हर वर्ष पक्षियों की गणना की जाती है। बीते वर्षों तक बीस जनवरी को गणना की जाती थी। लेकिन बर्ड फ्लू के चलते इस वर्ष बीस जनवरी को गणना नहीं हो पायी। अब शनिवार को पक्षी विशेषज्ञ पक्षियों की गणना करेंगे। यह जानकारी पक्षी विशेषज्ञ प्रदीप सक्सैना ने दी।