ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरकलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

डाकपत्थर मंदिर समिति की ओर से मनोरंजन सदन द्वितीय में आयोजित श्रीमद भागवत कथा से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिला पुरुषों के साथ बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक भाग...

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 23 Sep 2018 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

डाकपत्थर मंदिर समिति की ओर से मनोरंजन सदन द्वितीय में आयोजित श्रीमद भागवत कथा से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिला पुरुषों के साथ बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया। रविवार शाम शिव मंदिर डाकपत्थर से कलश यात्रा का शुभारम्भ हुआ। मुख्य बाजार होते हुए कलश यात्रा मनोरंजन सदन पर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए स्थानीय महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान नगर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। यात्रा में सुबोध गोयल, निरंकार शर्मा, मोतीलाल शर्मा, मनोज सक्सेना, सत्येन्द्र तिवारी, राजपाल शर्मा, सुनीता, आरती, ममता, कुसुम, सुलोचना, अराधना आदि श्रद्धालु शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें