Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsBDC Meeting Postponed Due to Model Code of Conduct Representatives Express Anger
आचार संहिता के चलते बीडीसी बैठक स्थगित, जनप्रतिनिधयों में आक्रोश

आचार संहिता के चलते बीडीसी बैठक स्थगित, जनप्रतिनिधयों में आक्रोश

संक्षेप:

कालसी में मंगलवार को आयोजित बीडीसी बैठक को आचार संहिता के कारण स्थगित कर दिया गया। ब्लॉक प्रमुख और सदस्यों को इसकी जानकारी नहीं थी, जिससे कई जनप्रतिनिधि बैठक में पहुंचे। जब उन्हें बैठक स्थगित होने की सूचना मिली, तो उन्होंने हंगामा किया। ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई।

Nov 11, 2025 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

विकासखंड कालसी में मंगलवार को आयोजित होने वाले बीडीसी बैठक को आचार संहिता के कारण स्थगित कर दिया गया। लेकिन इसकी जानकारी न तो ब्लॉक प्रमुख को थी और न ही सदस्यों को। जिसके चलते कई जनप्रतिनिधि बैठक में पहुंच गए। जब उन्हें बैठक स्थगित होने की जानकारी मिली तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। बैठक में कोई जिला स्तरीय अधिकारी न पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख ने भी गहरी नाराजगी जताई। दरअसल, मंगलवार को कालसी ब्लॉक की बीडीसी बैठक आयोजित होनी थी। बैठक का एजेंड़ा पूर्व में जारी कर दिया गया था। लेकिन इसी बीच मंगलवार को जिला निर्वाचन आयोग ने जहां सदस्यों के चुनाव नहीं हुए हैं, वहां आचार संहिता लागू कर दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से जानकारी ब्लॉक को नहीं दी गई। इसलिए बीडीसी बैठक स्थगित नहीं की गई थी। पूर्व सूचना के अनुसार सभी सदस्य बैठक के लिए ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। यहां तक की ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान भी बैठक के लिए ब्लॉक में पहुंच गई। लेकिन वहां जाकर पता चला कि आचार संहिता के चलते बैठक नहीं हो सकती है। बैठक में कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचा था। जिससे वहां मौजूद प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों में आक्रोश फैल गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानों ने आरोप लगाया है कि हमें सही समय पर बैठक स्थगित होने की सूचना नहीं दी गई। ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सदन की अवहेलना है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश उत्तराखंडी, प्रतिभा चौहान, उर्मिला चौहान, प्रधान संगठन कालसी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह तोमर ने अधिकारियों की इस कार्य शैली पर नाराजगी जताई। कहा कि यह जनप्रतिनिधियों का अपमान हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जगत सिंह ने बताया कि पंचायत सदस्यों के चुनाव होने के बाद अगली बैठक की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख मीरा राठौर, कनिष्क उप प्रमुख प्रियंका चौहान, रवि तोमर, शांति, सीमा, मीना, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।