बागड़ी पूजन के लिए 28 मई को मंदिर से बाहर निकलेगी देव पालकी

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

त्यूणी। बाशिक महासू देवता के जेठ माह की बागडी प्रवास पूजन कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को मैंद्रथ मंदिर में बैठक हुई। शाठी बिल बजीर दीवान सिंह राणा ने बत

बागड़ी पूजन के लिए 28 मई को मंदिर से बाहर निकलेगी देव पालकी

बाशिक महासू देवता के जेठ माह की बागड़ी प्रवास पूजन कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को मैंद्रथ मंदिर में बैठक हुई। शाठी बिल बजीर दीवान सिंह राणा ने बताया कि जखोली मेले के दौरान बाशिक महासू देवता की पालकी श्रद्धालुओं के घर बागड़ी पूजन प्रवास पर जाती है। इस बार देवता की पालकी जखोली मेले के लिए 28 मई को मंदिर के गर्भ गृह से बाहर निकलेगी। पहला पड़ाव प्रवास रात्रि पूजन पूरटाड गांव होगा। 29 और 30 मई को दो दिन निनूस गांव में प्रवास होगा। 31 मई को चौसाल गांव में एक और दो जून को बास्तील गांव मे प्रवास होगा।

चार जून को देव पालकी जखोली मेले में कैमाड़ा बुग्याल जाएगी। पांच और छह जून को बागी गांव सात जून को मैंद्रथ गांव मे बागडी पूजन प्रवास पर रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।