ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरशीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ व्यापार मंडल मुखर

शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ व्यापार मंडल मुखर

शीशमबाड़ा वेस्ट मेनेजमेंट प्लांट के खिलाफ व्यापार मंडल ने भी आंदोलन को बिगुल फूंक दिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड ने व्यापारियों के साथ क्षेत्रवासियों से भी आंदोलन में सहयोग निभाने की...

शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ व्यापार मंडल मुखर
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 06 Oct 2019 06:05 PM
ऐप पर पढ़ें

शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ व्यापार मंडल ने भी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड ने व्यापारियों के साथ क्षेत्रवासियों से भी आंदोलन में सहयोग निभाने की अपील की है। रविवार शाम मुख्य बाजार में पत्रकार वार्ता कर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने प्लांट के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया। कहा कि क्षेत्रवासियों की लाख शिकायतों और आंदोलन के बावजूद, प्रदेश सरकार इस समस्या का समाधान नहीं कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्लांट से उठती दुर्गंध ने क्षेत्रवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। इतना ही नहीं, देहरादून और मसूरी से आने वाली कूड़े की गाड़ियां खुली लाई जा रही हैं। जिससे गंदे पानी का रिसाव होने के साथ गंदगी यहां वहां फैल रही है। इस सम्बंध में व्यापार मंडल ने स्थानीय विधायक के साथ प्रदेश सरकार तक मांग की। लेकिन, किसी ने उनकी मांग पर कोई संज्ञान नहीं लिया। जिसके खिलाफ अब उग्र आंदोलन किया जाएगा। कहा कि जल्द व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर प्लांट के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। वार्ता में बीडी तिवारी, मनवर सिंह, सुनील पॉलीवाल, नरेश शर्मा, अशोक महावर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें