ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरअंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में अनिता अव्वल

अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में अनिता अव्वल

राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धोईरा में दीपावली पर्व पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित अंग्रेजी निबंध व रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग...

अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में अनिता अव्वल
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 03 Nov 2018 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धोईरा में दीपावली पर्व पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित अंग्रेजी निबंध व रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। शनिवार सुबह विद्यालय में आयोजित दीपावली पर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ सहायक अध्यापक संजय सोलंकी ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की शांतिपूर्ण व इक्को फ्रैंडली रूप से मनाने की बात कही। कहा कि दीपावली खुशीयों का पर्व है। इस दिन पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाकर रंगों व दीपों से पर्व मनायें। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने कक्षावार रंगोली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। सर्वश्रेष्ठ रंगोली के साथ कक्षा आठ ने प्रथम व कक्षा सात के छात्र-छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में अनिता प्रथम, पिंकी द्वितीय व रिषिता तृतीय स्थान पर चुनी गई। विजेताओं को सहायक अध्यापक ने पुरुस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर आभा तोमर, शेर सिंह, अनिकेष, पिंकी, अनिता, पूजा, काजल, रिषिता, सुनील, रिषिता, शांता, सुमित, आयुष, प्रियंका, वर्षा, आदित्य, अनुष्का आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें