ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरपशुपालन विभाग ने किया पशुपालकों को जागरूक

पशुपालन विभाग ने किया पशुपालकों को जागरूक

पशुपालन विभाग की राष्ट्रीय पशुधन विकास योजना के तहत रुद्रपुर गांव में जागरूकता एवं बांझपन निवारण शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभागीय अधिकारियों ने...

पशुपालन विभाग ने किया पशुपालकों को जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 24 Sep 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। संवाददाता

पशुपालन विभाग की राष्ट्रीय पशुधन विकास योजना के तहत रुद्रपुर गांव में जागरूकता एवं बांझपन निवारण शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभागीय अधिकारियों ने पशुपालकों को पशुपालन सहित पशुधन बीमा, पशुओं की बीमारियों और बांझपन के उपचार की जानकारी दी। शिविर में 72 पशुओं की जांच कर दवा भी प्रदान की गई।

शुक्रवार सुबह गांव में आयोजित पशुपालन विभाग के शिविर का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान देवराज सेमवाल और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश जोशी ने किया। डॉ. जोशी ने पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पशुपालन और पशुओं में होने वाली बीमारियों आदि के उपचार की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को पशुपालन के प्रति प्रेरित करते हुए पशुपालन के क्षेत्र में सरकार और विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। शिविर में पशुपालकों के मोबाइल फोन में ई-गोपाला एप डाउनलोड कर एप से पशुपालन सम्बंधी जानकारी और योजनाओं के लाभों से की जानकारी भी दी गई। ग्राम प्रधान देवराज ने ग्रामीणों को पशुपालन के प्रति जागरूक करते हुए पशुओं के बीमा कराने को प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान केदारावाला इमरान खान, डॉ. उमेश मोर्य, नरेन्द्र दत्त शर्मा, अर्जुन सिंह चौहान, बलदेव सिंह तोमर, सुनील डिमरी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें