एआईसीसी के मेंबर बने अजय नेगी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जौनसार क्षेत्र के युवा नेता अजय नेगी को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। अजय नेगी के एआईसीसी का मेंबर बनने पर कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर...
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 16 Mar 2018 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जौनसार क्षेत्र के युवा नेता अजय नेगी को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। अजय नेगी के एआईसीसी का मेंबर बनने पर कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर की है। अजय नेगी इससे पूर्व डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के छात्रसंघ अध्यक्ष व पूर्व गृहमंत्री प्रीतम सिंह के निजी सचिव रह चुके हैं। कांग्रेस में उनकी कर्तव्य निष्ठा और सक्रियता के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अजय नेगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का आभार व्यक्त किया है।