ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरप्रत्येक बूथ पर पांच महिलाओं को जोड़ें कार्यकर्ता: गुप्ता

प्रत्येक बूथ पर पांच महिलाओं को जोड़ें कार्यकर्ता: गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक में पार्टी की मजबूती पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी सुधा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने हर कार्यकर्ता से...

प्रत्येक बूथ पर पांच महिलाओं को जोड़ें कार्यकर्ता: गुप्ता
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 05 Oct 2018 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक में पार्टी की मजबूती पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी सुधा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने हर कार्यकर्ता से प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य भी दिया। महिला मोर्चा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची जिला प्रभारी सुधा गुप्ता व जिलाध्यक्ष अनीता ममगाईं का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को कमर कसने का आह्वान भी किया। कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना होगा। इसके लिए हर कार्यकर्ता को हर बूथ पर डोर-टू-डोर संपर्क कर पांच-पांच महिलाओं को सदस्य बनाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाने की बात कही। जिलाध्यक्ष अनीता ममगाई ने भी कार्यकर्ताओं से संगठित होकर पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही। इस मौके पर महामंत्री रचिता ठाकुर, कमलेश, मधु ठाकुर, जयंती पटवाल, कृष्णा तोमर, मंडल अध्यक्ष संदीप मोंगा, सत्यावान सत्यम, कांति देवी, रमा थापा, नर्मदा खत्री, सुमित्रा भट्ट, कामिनी रोहिला, सुनीता गुलेरिया, कमलेश जैन, सीमा शर्मा, रीता केसी, अनीता पुंडीर, अंकिता राणा, प्रेमलता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें